Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Rajasthan weather update: दो दिन बाद फिर से कहर ढाएगा आसमान, आज के लिए भी जारी हुआ है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: दो दिन बाद फिर से कहर ढाएगा आसमान, आज के लिए भी जारी हुआ है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की ओर से दो दिन बाद प्रदेश में फिर से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से आज एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके प्रभाव से आज से 26 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुन: इजाफा हो सकता है। 27 से 30 जुलाई के दौरान कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश व भरतपुर, जयपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

बुधवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। इससे यहां के लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। टोंक में बीसलपुर बांध छलकने को तैयार है। इसका जलस्तर 315.40 आरएल मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही  प्रशासन ने बांध के गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में हुआ रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं  राजधानी जयपुर में 34.1 डिग्री, सीकर में 32.0 डिग्री, कोटा में 33.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 31.3 डिग्री, बाड़मेर में 35.9 डिग्री, जैसलमेर में 35.4 डिग्री, अजमेर में 31.3 डिग्री, भीलवाड़ा 33.0 डिग्री,  जोधपुर में 33.6 डिग्री, बीकानेर में 36.5 डिग्री, चूरू में 34.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 35.6 डिग्री, करौली में 31.1 डिग्री और दौसा में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने बुधवार को रिकॉर्ड किया है।

PC: amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News