Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

International Yoga Day: स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग की नियमित साधना: भजनलाल  | Parmarth TV

International Yoga Day: स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग की नियमित साधना: भजनलाल  | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में 21वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह आज जैसलमेर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है।

उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग की नियमित साधना। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर के स्वर्णिम रेतीले धोरों में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगसूत्र के रचयिता महर्षि पतंजलि को श्रद्धा सुमन अर्पित कर योगाभ्यास में सहभागिता की और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।


साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुडक़र उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। नियमित योगाभ्यास न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, अपितु दीर्घायु और मानसिक संतुलन का भी आधार बनता है।


 तनोट राय मंदिर में की पूजा

वहीं सीएम भजनलाल ने जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित वीर जवानों की अटूट श्रद्धा के प्राचीन केंद्र श्री माता तनोट राय मंदिर में देवी माँ की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की प्रार्थना की। यहां बीएसएफ स्मृति स्थल पर माँ भारती की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आप सभी वीर जवानों का अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी को मातृभूमि की सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News