Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फ्री राशन लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी | Parmarth TV US-Iran के बीच का 60 दिन का समझौता हुआ खत्म, ट्रंप ने अब इस देश को दे डाली है बमबारी की धमकी | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश | Parmarth TV Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV

आसमान में दिखेगी अनोखी जुगलबंदी… बेहद करीब आ रहे हैं शुक्र और बृहस्पति, बिना टेलीस्कोप के खुली आंखों से दिखेगा नजारा

आसमान में दिखेगी अनोखी जुगलबंदी… बेहद करीब आ रहे हैं शुक्र और बृहस्पति, बिना टेलीस्कोप के खुली आंखों से दिखेगा नजारा

इस दौरान सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र (वीनस) और बृहस्पति (जुपिटर) पश्चिमी आकाश में एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। खगोल विज्ञान में इस घटना …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 02:47:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 02:47:19 PM (IST)

ये तस्वीर एआई से बनाई गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। खगोल प्रेमियों के लिए सोमवार से तीन दिनों के बीच शाम का आसमान एक दुर्लभ और मनमोहक खगोलीय दृश्य प्रस्तुत करने जा रहा है। इस दौरान सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र (वीनस) और बृहस्पति (जुपिटर) पश्चिमी आकाश में एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। खगोल विज्ञान में इस घटना को कंजंक्शन कहा जाता है।

खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, दोनों ग्रह सोमवार से एक-दूसरे के निकट आते हुए दिखाई देंगे और मंगलवार की शाम अपने सबसे नजदीकी बिंदु पर पहुंचेंगे। यद्यपि वास्तविक अंतरिक्ष में ये ग्रह करोड़ों किलोमीटर दूर हैं, लेकिन पृथ्वी से देखने पर इनका दृश्यात्मक संरेखण ऐसा होगा कि वे लगभग साथ-साथ नजर आएंगे।

उंगली की चौड़ाई के भीतर समा जाएंगे सौरमंडल के दोनों सबसे चमकीले ग्रह

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी मात्र 1.5 से 1.6 डिग्री रह जाएगी। इसे आसानी से इस तरह समझा जा सकता है कि यदि कोई व्यक्ति अपना हाथ पूरी तरह फैलाकर छोटी उंगली को आसमान की ओर उठाए, तो दोनों ग्रह उस उंगली की चौड़ाई के भीतर समा जाएंगे।

इस खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण या टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं होगी। सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखने पर सबसे चमकीला ग्रह शुक्र सफेद प्रकाश के साथ दमकता दिखाई देगा, जबकि उसके समीप बृहस्पति हल्की पीली-सफेद आभा बिखेरता नजर आएगा।

11 जून से दिखेगी ‘प्लैनेट परेड’, चंद्रमा भी बिखेरेगा अपनी खूबसूरती

सारिका घारू ने बताया कि 11 से 15 जून के बीच बुध ग्रह भी इस क्षेत्र में दिखाई देगा, जिससे पश्चिमी आकाश में एक आकर्षक प्लैनेट परेड बनेगी। वहीं 16 और 17 जून को हंसियाकार चंद्रमा भी इन ग्रहों के पास पहुंचकर इस दृश्य को और अधिक सुंदर बना देगा।

यह भी पढ़ें- भाग्यशाली होते है इन 4 तारीखों को जन्मे लोग, कदम रखते ही होने लगती है धन-दौलत की बारिश, मिट जाता है बरसों का कर्ज

खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह सप्ताह शाम के समय आसमान को निहारने और ब्रह्मांड की अद्भुत जुगलबंदी का आनंद लेने का सुनहरा अवसर होगा।

Trending News