इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच जून में हुआ 60 दिन का समझौता खत्म हो चुका है। डेडलाइन खत्म होने के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ, न ही अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया।
इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ओमान को धमकी दे डाली है। उन्होंने ईरान को लेकर ओमान को बमबारी की धमकी दी है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोल दिया कि अगर ओमान अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में बाधा बना, तो अमेरिका उस पर बमबारी करेगा।
खबरों के अनुसार, सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह धमकी दी। हालांकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि ओमान ने ऐसा क्या किया था जिसे वह रुकावट मान रहे हैं।
इसी बीच ट्रंप ने अमेरिका का ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ सीक्रेट बातचीत जारी रहने का दावा किया है। दूसरी ओर आईआरजीसी ने कुछ देर बाद ही डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि अमेरिका के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं हो रही है।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी हद तक रोक रखी है
आपको बता दें कि ओमान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अहम भूमिका निभा रहा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी हद तक रोक रखी है। इससे दुनिया के देशों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्यों कि दुनिया 20 प्रतिशत कच्चा तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस इसी रास्ते से गुजरता है।
PC:jansatta.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







