Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Shivraj Singh Chouhan ने बारां, झालावाड़, कोटा के लिए अब कर दिया है ये बड़ा ऐलान, प्रदेशवासियों को दी सौगात | Parmarth TV

Shivraj Singh Chouhan ने बारां, झालावाड़, कोटा के लिए अब कर दिया है ये बड़ा ऐलान, प्रदेशवासियों को दी सौगात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान के लिए 3 हजार 473 करोड़ रुपए की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 नवीन आवास निर्माण तथा कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नत योजना के लिए 340 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति के पत्र सौंपे।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बारां की कृषि उपज मंडी में बारां-झालावाड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उनकी पहल पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ।

उन्होंने कहा कि बारां, झालावाड़, कोटा के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। इससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। इन जिलों के लिए खेत से प्रोसेसिंग तक और प्रोसेसिंग से निर्यात तक नई वैल्यू चेन राज्य सरकार के सहयोग से बनाई जाएगी। जिससे कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ सके और मार्केटिंग व एक्सपोर्ट के जरिए दुनिया के बाजारों तक इनकी पहुंच बने।

देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना पूरा हुआ
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना पूरा हुआ है तथा अब और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिलाओं को अब तक 13 हजार 461 करोड़ रुपए स्वरोजगार के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं, राजस्थान में राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसके तहत 32 लाख लखपति दीदी बनाई जाएंगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News