Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मां के दरबार… पंचमी तिथि का क्षरण होगा, तो कब मनेगी रामनवमी

चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मां के दरबार… पंचमी तिथि का क्षरण होगा, तो कब मनेगी रामनवमी

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान शक्ति की आराधना की जाती है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषाचार्य इसे एक शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान सबदूर मंगल होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 01:01:24 PM (IST)

Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 01:29:55 PM (IST)

महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नवरात्र के पहले दिन की जाती है घटस्थापना
  2. शैलपुत्री की पूजा के साथ होती है शुरुआत
  3. राम नवमी के दिन निकाले जाते हैं जुलूस

धर्म डेस्क, इंदौर। चैत्र नवरात्र 30 मार्च से प्रारंभ होगी। इस वर्ष पंचमी तिथि का क्षरण होने के कारण नौ दिन की न होकर नवरात्र आठ दिन की है। नवरात्र में आदिशक्ति के दरबार सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

चैत्र नवरात्र के नौ दिन मंदिरों में मेला जैसा माहौल रहता है। मंदिरों की रंगाई-पुताई की जा रही है। इसके बाद रोशनी से सजाया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी में लगा है, ताकि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने। मंदिरों में मां की मूर्तियों को दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए श्रृंगार किया जा रहा है।

नौ दिनों में माता के विभिन्न रूपों का श्रृंगार होगा। पंचमी एवं अष्टमी को महाआरती नवमी को हवन पूर्णाहुति होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

naidunia_image

(मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित श्री सिद्द महाकाली पीठ में भी नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिनों के दौर हर दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। पंडित सुधीर दुबे शास्त्री ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना अखंड ज्योत एव सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा।)

किस दिन मनाई जाएगी अष्टमी और नवमी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल की अष्टमी की शुरुआत 04 अप्रैल को रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगी। समापन 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगा। उदया तिथि के कारण शनिवार, 05 अप्रैल को अष्टमी और अगले दिन नवमी मनाई जाएगी।

यहां भी क्लिक करें – 30 मार्च से होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत, सूर्य होंगे इस साल के राजा, ‘सिद्धार्थ’ होगा नवसंवत्सर का नाम

चैत्र नवरात्र: किस दिन माता के किस रूप की पूजा

  • दिन-1: शैलपुत्री – शक्ति और साहस का प्रतीक
  • दिन-2: ब्रह्मचारिणी – तपस्या और संयम की देवी
  • दिन- 3: चंद्रघंटा – साहस और विजय की प्रतीक
  • दिन- 4: कूष्मांडा – सृजन और ऊर्जा की देवी
  • दिन- 5: स्कंदमाता – प्रेम और मातृत्व का प्रतीक
  • दिन- 6: कात्यायनी – शक्ति और युद्ध की देवी
  • दिन- 7: कालरात्रि – नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने वाली
  • दिन- 8: महागौरी – शांति और बुद्धि की देवी
  • दिन- 9: सिद्धिदात्री – सिद्धि और ज्ञान प्रदान करने वाली

यहां भी क्लिक करें -शनि अमावस्या पर एक ही राशि में होंगे 6 ग्रह, पूजन का मिलेगा सौ गुना फल

Trending News