Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर सावन तक… जुलाई में व्रत-त्योहारों की धूम, 25 जुलाई को थम जाएंगे मांगलिक कार्य

जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर सावन तक… जुलाई में व्रत-त्योहारों की धूम, 25 जुलाई को थम जाएंगे मांगलिक कार्य

महीने का सबसे मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा होगी। इस मौके पर शहर स्थित इस्कॉन समेत विभिन्न मंदिरों से रथ यात्राएं निकाली जाएंगी…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 07:59:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 07:59:07 PM (IST)

जुलाई में होंगे कई व्रत-त्योहार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी से सावन की शुरुआत तक
  2. जुलाई के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
  3. जुलाई में केवल इन 7 दिनों में हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद विशेष होने वाला है। इस महीने की शुरुआत कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी से हो रही है, जिसके बाद योगिनी एकादशी, आषाढ़ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। महीने का सबसे मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा होगी। इस मौके पर शहर स्थित इस्कॉन समेत विभिन्न मंदिरों से रथ यात्राएं निकाली जाएंगी।

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ

इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी आते ही भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे, जिससे सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा और चातुर्मास की शुरुआत होगी। अगले चार महीनों तक विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा। अंत में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) के साथ इस पवित्र महीने के प्रमुख त्योहारों का समापन होगा। वहीं तीन जुलाई की रात से पंचक भी लग रहे हैं, जो पांच दिन यानी आठ जुलाई तक रहेंगे।

थम जाएंगे मांगलिक कार्य

शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी (25 जुलाई) को सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। भगवान के विश्राम काल में चले जाने से चातुर्मास शुरू हो जाता है। यही कारण है कि इन चार महीनों के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं। इस दौरान साधु-संन्यासी भी यात्राएं बंद कर एक ही स्थान पर (आश्रम में) रहकर तप, साधना और चातुर्मास के नियमों का पालन करते हैं।

जानिए विवाह मुहूर्त

पंडित रामसुशील द्विवेदी ने बताया कि विवाह के लिए सूर्य संक्रांति देखी जाती है। इस वर्ष पुरुषोत्तम मास की वजह से दो ज्येष्ठ होने और कर्क संक्रांति के बाद भड़ली नवमी पर मुहूर्त नहीं होगा। केवल आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 12 जुलाई तक ही विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद 16 जुलाई से आठ अगस्त तक गुरु तारा अस्त रहेगा। जुलाई में एक, दो, छह, सात, आठ, 11 और 12 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं।

साधना और सेवा का काल

पंडित रामसुशील द्विवेदी ने बताया कि आषाढ़ का महीना भक्ति, साधना, तप और ध्यान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। चातुर्मास के दौरान व्रत, सत्संग, कथा श्रवण और सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है। साथ ही, इसी महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत भी होती है, जो प्रकृति में नवजीवन का संचार करती है।

यह भी पढ़ें- जुलाई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, चार बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, शिक्षा और नौकरी में आएंगे बड़े बदलाव

जुलाई माह के व्रत और त्योहार की सूची

  • 3 जुलाई (गुरुवार): संकष्टी चतुर्थी (कृष्णपिंगला)
  • 10 जुलाई (शुक्रवार): योगिनी एकादशी
  • 12 जुलाई (रविवार): प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
  • 13 जुलाई (सोमवार): मासिक शिवरात्रि, सोमवती अमावस्या
  • 15 जुलाई (बुधवार): आषाढ़ अमावस्या
  • 16 जुलाई (गुरुवार): जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति
  • 25 जुलाई (शनिवार): देवशयनी एकादशी (चातुर्मास आरंभ)
  • 27 जुलाई (सोमवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
  • 29 जुलाई (बुधवार): गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा)
  • 30 जुलाई (गुरुवार): सावन मास और कांवड़ यात्रा प्रारंभ
Trending News