Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक और टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक और टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पेट्रोलियम एवं गैस तथा चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच अमेरिका-ईरान के बीच दोहा में होने वाली वार्ता के अगले दौर को लेकर अनिश्चितता से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 249.70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 398.98 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर 76,329.39 अंक तक आ गया था।

एनएसई निफ्टी भी 80.50 अंक यानी 0.34 प्रतिशत फिसलकर 23,865.75 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ताजा बिकवाली तथा प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, मारुति, टाइटन, बजाज फाइनेंस और इटर्नल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा भू-राजनीतिक चिंताएं कुछ कम हुई हैं, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की नाजुक स्थिति निवेशकों की धारणा पर असर डाल रही है जिससे बाजार को स्पष्ट दिशा नहीं मिल पा रही।

Also Read : उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, लेकिन आईटी क्षेत्र सबसे अधिक दबाव में रहा।

व्यापक बाजार में भी तेजी रही। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.59 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट 0.46 प्रतिशत चढ़ा।

क्षेत्रवार सूचकांकों में बीएसई फोकस आईटी सबसे अधिक 2.62 प्रतिशत लुढ़का। इसके बाद आईटी (2.48 प्रतिशत), पीएसयू बैंक (0.68 प्रतिशत), बैंकेक्स (0.25 प्रतिशत), टॉप-10 बैंक (0.23 प्रतिशत), धातु (0.18 प्रतिशत), यूटिलिटी (0.12 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, रियल्टी सूचकांक 1.23 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा सेवा (1.01 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता सामान (0.98 प्रतिशत) भी बढ़त में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 2.07 प्रतिशत और एसएंडपी 500 सूचकांक 1.18 प्रतिशत चढ़ा था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.32 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,350.1 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स सोमवार को 372.10 अंक और निफ्टी 109.75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Pic Credit : ANI

Trending News