Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

शनिश्चरी अमावस्या विशेष: मध्य प्रदेश के इस गांव में है शनि महाराज की तपोभूमि, त्रेता युग से मिलता है शनि पर्वत का जिक्र

शनिश्चरी अमावस्या विशेष: मध्य प्रदेश के इस गांव में है शनि महाराज की तपोभूमि, त्रेता युग से मिलता है शनि पर्वत का जिक्र

देश के प्रमुख शनि मंदिरों में आज भक्तों की भीड़ है। शनिश्चरी अमावस्या होने के कारण शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा कालसर्प योग के निदान भी किए जा रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 11:19:17 AM (IST)

Updated Date: Sat, 29 Mar 2025 11:19:51 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती ग्राम के निकट शनि पर्वत पर स्थित शनिचरा मंदिर शनिदेव महाराज की मूर्ति।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती ग्राम में है शनि पर्वत
  2. शनिचरा मंदिर को माना गाया है शनिदेव की तपोभूमि
  3. सम्राट विक्रमादित्य ने कराई थी मूर्ति की स्थापना

नईदुनिया, ग्वालियर। सनातन धर्म में चैत्र महीने की अमावस्या बहुत खास मानी गई है। इस बार चैत्र अमावस्या शनिवार के दिन 29 मार्च को मनाई जा रही है। इस अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा गया है।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होने के बाद शनिवार को ही शनि का गोचर मीन राशि में होगा। इसके साथ ही मीन राशि में छह ग्रह एक साथ होंगे।

इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है। कालसर्प योग के निदान के भी उपाय किए जाएंगे। अमावस्या पर पितृदोष के निवारण, पिंडदान व तर्पण करने वालों का भी घाटों पर जमावड़ा लगेगा। लोग बड़ी संख्या में शनि मंदिरों में दर्शन, पूजन व तेल अर्पित करने पहुंचेंगे।

naidunia_image

मुरैना जिले के ऐंती ग्राम में उमड़ी भीड़

  • इस दिन देश के कई शनि मंदिरों में मेला लगता है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती ग्राम के निकट शनि पर्वत पर स्थित शनिचरा मंदिर शनिदेव महाराज की तपोभूमि है। शनि पर्वत का उल्लेख त्रेता युग से ही मिलता है। परंतु मंदिर एवं मूर्ति की स्थापना चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने कराई थी।
  • इसके उपरांत शनि देव की महिमा एवं चमत्कारों से प्रभावित होकर ग्वालियर के तत्कालीन महाराजा दौलतराव सिंधिया ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। नगर से भी काफी संख्या में लोग ऐंती भगवान शनिदेव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

यहां भी क्लिक करें – मुरैना के ऐंती गांव में है देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर

शनिश्चरी अमावस्या पर बनेंगे सात शुभ योग

मीन राशि में छह ग्रह एक साथ होंगे, जिससे षटग्रही योग बनेगा, छह ग्रहों के इस अद्भुत संयोग के कारण 29 मार्च को सात योग एक साथ आ रहे हैं। इस दिन षटग्रही योग के साथ ही बुधादित्य, शुक्रादित्य, मालव्य, लक्ष्मी नारायण, समसप्तक व शश योग भी होंगे। इन सभी योगों का संयोजन पूजन, पितृकर्म, शुभ अनुष्ठान के लिए अति उत्तम होगा।

चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात सात बजकर 55 मिनट शुरू हुई है और 29 मार्च को शाम चार बजकर 27 मिनट पर समापन होगा।

शनि मंदिरों पर की विशेष साज-सज्जा

नगर भगवान शनिदेव का सबसे प्राचीन मंदिर बहोड़ापुर चौराहे से कुछ दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास है। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। इसके साथ ही दाल बाजार, कटी घाटी, थाटीपुर में श्रीराम जानकी मंदिर में विराजित शनिदेव व राममंदिर पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या के लिए विशेष तैयारी की गई है।

शनिवार को भगवान शनिदेव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु भगवान शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक कर काले तिल, काला कपड़ा, लोहे की वस्तु अर्पित करेंगे और उड़द की दाल की इमरती का भोग अर्पित करेंगे। कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया है।

Trending News