अप्रैल 2025 में सूर्य और मंगल का गोचर होने जा रहा है, जो राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मंगल 3 अप्रैल को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य 14 अप्रैल को मीन से मेष में जाएंगे। इस गोचर के साथ खरमास समाप्त होकर मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 05:44:36 PM (IST)
Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 05:44:36 PM (IST)
HighLights
- मंगल 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
- सूर्य 14 अप्रैल 2025 को मीन से मेष में जाएंगे।
- इस गोचर से कई जातकों की किस्मत में सुधार होगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। वैदिक शास्त्र में माना गया है कि ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह बहुत ही विशेष महत्व रखते हैं। अप्रैल में सूर्य और मंगल का गोचर होने वाला है, इसलिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
सूर्य को ज्योतिष में आत्मा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक मानते हैं। मंगल पराक्रम, शक्ति और साहस लेकर आता है। इन दोनों के गोचर से कई जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे किन की किस्मत खुलने वाली है।
मंगल-गोचर
मंगल 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 6 जून 2025 तक वह वहां रहेंगे।
सूर्य-गोचर
14 अप्रैल 2025 को सूर्य का मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश होगा। इस गोचर के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा, जिससे मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
मेष व तुला राशि को होगा लाभ
मेष राशि
 (1)(14)(26).jpg)
- मेष राशि के जातकों का जीवन पूरी तरह से इन दो गोचरों के होने से बदलने वाला है। सूर्य उच्च राशि में प्रवेश व मंगल के कर्क राशि में गोचर से आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में गजब की वृद्धि होगी। रास्ते में आने वाली हर बाधा को आप दूर करते जाएंगे। धन का लाभ होगा, जिससे आर्थिक क्षमता बढ़ेगी।
- व्यापारियों को बेहतर डील मिलेगी, जिससे समृद्धि आएगी। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन मिल सकता है। यह समय नए बिजनेस को शुरू करने के लिए शानदार है। परिवार में प्यार बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
तुला राशि
 (1)(11)(19).jpg)
- तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत ही लाभदायक होंगे। करियर में नई ऊंचाईयां छुएंगे। आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे, जिन पर चलकर मंजिल तक पहुंचेंगे। नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनके वेतन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को नए लोगों का साथ मिल सकता है, जिससे आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे।
- विवाहित जीवन में प्रेम संबंध बनेंगे, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’







