Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Budh Grah Ke Upay: कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है या मजबूत, इन लक्षणों से करें पहचान

Budh Grah Ke Upay: कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है या मजबूत, इन लक्षणों से करें पहचान

कुंडली में कमजोर बुध का असर कम करने के लिए ज्योतिषाचार्य कुछ उपाय भी बताते हैं। जैसे भगवान विष्णु की आराधना करें। गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं। गाय की सेवा करें। पन्ना रत्न धारण करें। बुधवार को तुलसी के पत्ते खाएं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 07:30:34 AM (IST)

Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 07:30:34 AM (IST)

जानिए बुध को मजबूत करने के उपाय।

HighLights

  1. मजबूत बुध वालों के चेहरे पर तेज होता है
  2. कमजोर बुध वाले बार-बार बीमार पड़ते हैं
  3. कमजोर बुध है, तो पढ़ाई में मन नहीं लगता

धर्म डेस्क, इंदौर (Budh Grah Ke Upay)। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व होता है। किसी व्यक्ति का जीवन कैसा रहेगा, यह सब ग्रहों की दशा पर निर्भर करता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंडली में बुध की स्थिति भी बहुत अहम होती है। वैसे किसी भी जातक के स्वभाव और शारीरिक हाव भाव से यह पता लगाया जा सकता है कि उसकी कुंडली में बुध कमजोर है या मजबूत। जानिए ऐसे ही लक्षणों के बारे में।

naidunia_image

कुंडली में बुध मजबूत, चेहरे पर तेज

  • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, उनके चेहरे पर तेज नजर आता है। ऐसे लोग ऊर्जा भरे भरे होते हैं। हमेशा युवा नजर आते हैं।
  • ऐसे लोग कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। समस्याओं का त्वरित निराकरण करने वाले होते हैं। हाजिर जवाब होते हैं। उनकी बुद्धि की परीक्षा ली जा सकती है। इनकी याददाश्त तेज होती है।
  • बुध की मजबूत दशा वाले जातक ईश्वर में आस्था रखते हैं। ये राम, कृष्ण और विष्णु के उपासक होते हैं। हर काम में ईश्वर के प्रति आस्था को आगे रखते हैं। इनका करियर सफल होता है।

naidunia_image

क्या होगा यदि कुंडली में बुध कमजोर है

जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है, वे शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। बार-बार बीमार पड़ते हैं। खासतौर पर इनकी पाचक शक्ति कमजोर होती है। पेट बार-बार खराब होता है।

बाल जल्दी झड़ जाते हैं। कमजोर बुध वाले लोग स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रख पाते हैं। तुतलाने वाले अधिकांश लोगों का बुध कमजोर होता है। इनमें आत्मविश्वास की कमी भी होती है।

इनकी किसी से गहरी दोस्ती नहीं होती है। यहां तक कि भाई या बहन के साथ भी झगड़ा होता रहता है। बिजनेस और जॉब में अधिक मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती। बिजनेस में घाटा होता है। पद-प्रतिष्ठा कम होती है।

Trending News