इस साल होली पर 14 मार्च को चंद्रग्रहण और सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा, जो एक दुर्लभ खगोलीय संयोग है। हालांकि, चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल नहीं होगा, फिर भी ग्रहों के इस परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 07:17:42 PM (IST)
Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 11:50:41 PM (IST)
HighLights
- होली पर चंद्रग्रहण और सूर्य गोचर का संयोग।
- चंद्रग्रहण दिन में होगा, भारत में दिखाई नहीं देगा।
- ग्रहों के परिवर्तन का असर राशियों पर रहेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। इस साल होली का त्योहार विशेष रूप से खास होने जा रहा है, क्योंकि 14 मार्च को होली के दिन एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। इसी दिन साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा और सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा। यह दोनों घटनाएं मिलकर एक असाधारण खगोलीय संयोग बना रही हैं, जो कई दशकों बाद देखने को मिलेगा।
हालांकि चंद्रग्रहण दिन में होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, फिर भी इस खगोलीय परिवर्तन का प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा। ग्रहों की इस स्थिति का असर खासतौर पर कुछ राशियों पर शुभ और सकारात्मक रहेगा।
वृषभ
 (1)(16)(18).jpg)
- चंद्र ग्रहण के दिन सूर्य गोचर का संयोग बेहद दुर्लभ है। इस संयोग की वजह से वृषभ राशि के जातकों की चांदी होने वाली है। उनकी जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उनका करियर बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते में आ रहीं परेशानियां और बाधाएं दूर होती जाएंगी।
- नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इस दौरान परिवार का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
मिथुन
(3)(19).jpg)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए होली का त्योहार बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को सीनियर्स का लाभ मिलेगा। इस दौरान मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क
 (1)(14)(20).jpg)
चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य गोचर का दुर्लभ संयोग कर्क वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान उनकी किस्मत चमक जाएगी। बेरोजगार बैठे जातकों को नौकरी मिल सकती है। उनके बिगड़ रहे काम बनना शुरू हो जाएंगे।
तुला
 (1)(11)(17).jpg)
14 मार्च को होली के दिन से तुला राशि वाले जातकों के अच्छे दिन आएंगे। उनकी जीवन में फैली नकारात्मकता दूर हो जाएगी। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। इस दौरान आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे परिवार में फैल रहा विवाद खत्म होगा।
ये वीडियो भी देखें
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’







