Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, जानें इन सपनों का मतलब

Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, जानें इन सपनों का मतलब

Dream Astrology: कुछ सपने बेहद प्यारे और दिल को छूने वाले होते हैं तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं। जिसे देख लोग सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ बुरा या गलत होने वाला है। वहीं कई सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इन सपनों का मतलब होता है कि जल्द आप परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 06:35:55 PM (IST)

Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 06:35:55 PM (IST)

शादी का संकेत देते हैं कुछ आपके कुछ सपने।

HighLights

  1. आपके सपने देते हैं बहुत ही खास संकेत।
  2. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है सपनों का महत्व।
  3. शादी का संकेत देते हैं कुछ आपके कुछ सपने।

धर्म डेस्क। सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। इनमें कुछ सपने बेहद प्यारे और दिल को छूने वाले होते हैं, तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं। जिसे देख लोग सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ बुरा या गलत होने वाला है। वहीं, कई सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इन सपनों का मतलब होता है कि जल्द आप परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। अगर आपको भी सपने में ये चीजें दिखती हैं, तो समझ लें कि जल्द आपकी शादी होने वाली है। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

सपने में ज्वैलरी पहनना

अगर आप सपने में खुद को कंगन, चूड़ी या फिर सोने के आभूषण पहने हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ माना गया है कि आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके साथ ही सपने में पार्टनर के साथ मेला घूमना या इंद्रधनुष देखना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में जल्द शहनाई बजने वाली है।

लव पार्टनर से शादी करते हुए देखना

अगर आपने अपने सपने में खुद को अपने लव पार्टनर से शादी करते हुए देखा है, तो यह एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इस सपने का अर्थ माना गया है कि आप दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अगर आपने सपने में खुद को अपने पार्टनर के साथ बगीचे में घूमते हुए देखा है, तो समझिए कि आपका विवाह तय हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: घर में लाते समय बप्पा की सूंड का रखें खास ध्यान, तभी मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

गहने या कोई उपहार देना

अगर आपको सपने में कोई गहने या कोई उपहार देता है, तो स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ माना जाता है कि आपके घर में विवाह समारोह हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि, अगर आप सपने में अपनी बारात देखते हैं या अपने किसी बहुत ही खास व्यक्ति को शादी करते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ भी बहुत ही खास होता है। इन सपनों का अर्थ है कि आपके लिए भी जल्द ही विवाह के योग बन रहे हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News