Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Gochar April 2025: सूर्य व मंगल सहित चार ग्रहों का होगा गोचर, इन दो राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

Gochar April 2025: सूर्य व मंगल सहित चार ग्रहों का होगा गोचर, इन दो राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

अप्रैल 2025 में कई ग्रहों के गोचर से विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मंगल का कर्क राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए नकारात्मक रहेगा, जबकि बुध और शुक्र के गोचर मीन राशि में कुछ चुनौतियां ला सकते हैं। सूर्य का गोचर मेष में मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 04:35:17 PM (IST)

Updated Date: Wed, 02 Apr 2025 04:35:17 PM (IST)

अप्रैल में गोचर का इन राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंगल का गोचर कर्क राशि के लिए नकारात्मक प्रभाव।
  2. शुक्र का गोचर मीन में सामान्य, आर्थिक चिंता संभव।
  3. सूर्य का गोचर मेष राशि में शुभ, सफलता के संकेत।

धर्म डेस्क, इंदौर। अप्रैल 2025 में ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर कई राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा असर डालने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य जैसे ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

जहां कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ के लिए यह अवधि सफलता और सम्मान की होगी। आइए जानते हैं इन गोचरों का प्रभाव और उपाय…।

मंगल का कर्क राशि में गोचर

दिनांक 3 अप्रैल 2025 को रात्रि 1 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां सेनापति ग्रह मंगल 7 जून 2025 तक नीच अवस्था में रहेंगे। यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए नकारात्मक रहेगा। जातक शारीरिक कमजोरी, मानसिक अवसाद और हीन भावना से ग्रस्त हो सकते हैं। आर्थिक हानि और मन में भय की स्थिति पैदा हो सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

उपाय: हनुमान मंगल कवच का पाठ करें। रोज हनुमान जी के दर्शन कर दीप जलाएं। गुड़-चने का दान करें।

बुध का मीन राशि में मार्गी होना

7 अप्रैल 2025 को संध्या 4 बजकर 10 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में मार्गी होंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए नकारात्मक फल देगा। डिप्रेशन, विश्वासघात और अकेलापन इस अवधि में परेशान कर सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण आत्मविश्वास में कमी आएगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं व अनावश्यक विवाद भी संभव हैं।

उपाय: धैर्य रखें, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें, गणेश जी की आरती करें।

naidunia_image

शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना: संतुलित प्रभाव

13 अप्रैल 2025 को प्रातः 5 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में मार्गी होंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। जातक अपने रहन-सहन और बाहरी सौंदर्य पर अधिक खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। गुप्त कार्यों में धन व्यय और विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है।

उपाय: लक्ष्मी माता की आरती करें, सफेद मिठाई का भोग लगाकर कन्याओं में बांटें और कमलगट्टे की माला धारण करें।

सूर्य का मेष राशि में गोचर

14 अप्रैल 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, रुके हुए सरकारी कार्यों में प्रगति और सरकार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। फिल्म इंडस्ट्री या राजनीति में करियर बनाने वालों को लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हालांकि, अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

उपाय: इस अवधि में जातक को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सूर्य भगवान को घी से अर्ग देकर लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए।

Trending News