विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। तुला राशि वालों को आज सजग होकर कदम उठाने की जरूरत है। वृश्चिक राशि वालों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 07:00:00 AM (IST)
Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 07:18:47 AM (IST)
HighLights
- मकर राशि वाले आज कुछ बातों को नजरअंदाज करें।
- कुंभ राशि वालों का सोचा गया हर काम पूरा होगा।
- मीन राशि वाले आज परिवार के साथ दिन बिताएंगे।
धर्म डेस्क, इंदौर (Hindi Rashifal 27 March 2025)। आज दिनांक 27 मार्च 2025, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि त्रयोदशी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।
- मेष – आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में घाटा हो सकता है। आज बिजनेस में अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर हमेशा संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
- वृषभ – आज का दिन शानदार है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा। सेतह ठीक रहेगी। परिवार से जुड़ी पुश्तैनी संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
- मिथुन – आज किसी खास काम से बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। यात्रा के समय वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अपने सामान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखें।
- कर्क – आज का दिन शानदार है। आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। नौकरी में भी बदलाव कर सकते हैं। यह फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होगा। आज किसी खास आदमी से मुलाकात होगी, जिसके कारण रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
- सिंह – आज का दिन संभल कर चलने का है। यात्रा पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें। नुकसान की आशंका है। बिजनेस में आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में मैन पावर में खर्च करें। सही लोगों को पहचान कर उनको अपने साथ जोड़ें। आगे चलकर बहुत फायदा होगा।
- कन्या – आज बिजनेस में बड़ा लाभ कमाने का दिन है। बिजनेस में आज के दिन किया गया निवेश, आगे चलकर बहुत बड़ा लाभ देगा। इसी तरह प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
- तुला – आज सजग होकर हर कदम उठाने की जरूरत है। जैसे शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो बहुत सोच समझकर फैसला लें। नुकसान की आशंका अधिक है। जो नया काम शुरू करना चाहते हैं, उसको लेकर आज कोई कदम न उठाएं। प्रॉपर्टी में भी आज निवेश न करें। परिवार के साथ समय गुजारें। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।
- वृश्चिक – आज परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों में किसी करीबी का निधन हो सकता है। इससे मन अशांत रहेगा। किसी खास काम के लिए बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। दिनभर भागदौड़ रहने से सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरों से सावधान रहें।
- धनु – आज का दिन शानदार है। जो युवा नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका ऑफर लेटर आने वाला है। बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक का आयोजन में जाने का योग बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ घुमने जा सकते हैं।
- मकर – आज कुछ बातों को नजरअंदाज करेंंगे तो अच्छा होगा। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के किसी व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। बिजनेस में आपके अपने लोग बड़ा धोखा कर सकते हैं जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं। आज व्यापार व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। परिवार में पारिवारिक विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम बरतें।
- कुंभ – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत पर मौसम का असर दिखाई पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है।
- मीन – आज जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से मेहनत कर रहे हैं, वो काम बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में परेशानी पहुंचा सकते हैं। बिजनेस में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं।







