Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Hindu Nav Varsh 2025: 30 मार्च से होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत, सूर्य होंगे इस साल के राजा, ‘सिद्धार्थ’ होगा नवसंवत्सर का नाम

Hindu Nav Varsh 2025: 30 मार्च से होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत, सूर्य होंगे इस साल के राजा, ‘सिद्धार्थ’ होगा नवसंवत्सर का नाम

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योषाचार्य सुनील चोपड़ा के मुताबिक, यह हिंदू नव वर्ष हमारे जीवन में कई सकारात्मक चीजें लाएगा। नवसंवत्सर को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। नवरात्र की शुरुआत भी इसी दिन होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 26 Mar 2025 12:09:40 PM (IST)

Updated Date: Wed, 26 Mar 2025 12:12:05 PM (IST)

गुड़ी पड़वा से विक्रम संवत 2082 की शुरुआत होगी।

HighLights

  1. 30 मार्च को षट ग्रही योग बनेगा
  2. बुधादित्य और राजयोग भी बनेंगे
  3. चमक उठेगा कई लोगों का भाग्य

धर्म डेस्क, इंदौर। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इसी दिन से विक्रम संवत 2082 की शुरुआत होगी।

नवसंवत्सर रविवार के दिन से शुरू हो रहा है, ऐसे में इस साल का राजा ग्रह सूर्य होंगे और नवसंवत्सर का नाम होगा सिद्धार्थ। वैसे भी सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है।

naidunia_image

शुरू होगा नया विक्रम संवत

  • हिंदू धर्म में इस दिन का अधिपति नववर्ष, नव संवत्सर भी कहा जाता है और इसी दिन से नया विक्रम संवत भी शुरू होता है। इसकी शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। इसलिए इसे विक्रम संवत के नाम से जाना जाता है।
  • सम्राट विक्रमादित्य ने 57 ईसा पूर्व में विक्रम संवत शुरू किया था। जिस दिन हिंदू नववर्ष शुरू होता है, उसी दिन से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत हो जाती है। शक्ति की आराधना के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

ब्रह्माजी ने की थी सृष्टि की रचना

हिंदू नववर्ष के दिन से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना भी शुरू की थी। भगवान श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।

नवसंवत्सर पर बनेंगे शुभ संयोग, बनेगा षट ग्रही योग

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस संवत में सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, शुक्र और राहु ग्रहों की युति बनने जा रही है। इसके अलावा बुधादित्य और राजयोग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। कई दुर्लभ संयोग से मकर और मिथुन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है और शुभ परिणाम मिलेंगे।

यहां भी क्लिक करें- हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा… जानिए क्या है इसका मतलब

Trending News