Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Maha Ashtami 2025: महा अष्टमी आज, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में है मदिरा की धार से नगर पूजा की परंपरा

Maha Ashtami 2025: महा अष्टमी आज, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में है मदिरा की धार से नगर पूजा की परंपरा

चैत्र नवरात्र का महाअष्टमी तिथि शनिवार को है। इस दिन देशभर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस दिन नगर पूजा की परंपरा है। शहर के 40 से अधिक देवी और भैरव मंदिर में पूजा की जाती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 05 Apr 2025 07:26:47 AM (IST)

Updated Date: Sat, 05 Apr 2025 07:26:47 AM (IST)

उज्जैन स्थित 24 खंभा मंदिर। (फोटो- नईदुनिया)

HighLights

  1. सुख समृद्धि के लिए मदिरा की धार से नगर पूजा
  2. चौबीस खंभा माता मंदिर से की जाती है शुरुआत
  3. 27 km लंबा नगर पूजा मार्ग, 12 घंटे चलेगी पूजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन (Maha Ashtami 2025)। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर शनिवार को सुख समृद्धि के लिए नगर पूजा होगी। चौबीस खंभा स्थित माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर नगर पूजा की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद शहर के 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में पूजा होगी।

27 किलोमीटर लंबे नगर पूजा मार्ग पर मदिरा की धार लगाई जाएगी। उज्जैन में नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शासन की ओर से नगर पूजा की जाती है।

naidunia_image

कलेक्टर करते हैं पूजा

  • कलेक्टर देवी महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर नगर पूजा की शुरुआत करते हैं। इसके बाद शासकीय अधिकारी व कोटवारों का दल ढोल ढमाकों के साथ शहर के 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में पूजा के लिए रवाना होता है।
  • करीब 27 किलोमीटर लंबे नगर पूजा मार्ग में मदिरा की धार लगाई जाती है। बीते कुछ सालों से चैत्र नवरात्र में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े द्वारा नगर पूजा की जा रही है।
  • इस बार भी अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरीजी महाराज द्वारा नगर पूजा की जाएगी। पूजा में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर चारधाम पीठाधीश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी, महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि, महामंडलेश्वर भागवतानंद गिरि, महामंडलेश्वर रामकृष्णनन्द महाराज शामिल होंगे।

यहां भी क्लिक करें – रामनवमी पर बन रहे कई मंगलकारी योग… हर काम में सफलता के ये हैं आसान उपाय

Trending News