Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Ram Navami 2025 Upay: रामनवमी पर बन रहे कई मंगलकारी योग… हर काम में सफलता के ये हैं आसान उपाय

Ram Navami 2025 Upay: रामनवमी पर बन रहे कई मंगलकारी योग… हर काम में सफलता के ये हैं आसान उपाय

सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस बार 6 अप्रैल को मनाई जाने वाली रामनवमी पर सुबह 11 बजकर आठ मिनट से दोपहर एक बजकर 39 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। देश के प्रमुख राम मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 09:24:51 AM (IST)

Updated Date: Thu, 03 Apr 2025 10:16:00 AM (IST)

राम नवमी देशभर में मनाई जाती है।

HighLights

  1. चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ पांच अप्रैल को
  2. शाम 7 बजकर 26 मिनट से लगेगी नवमी तिथि
  3. 6 अप्रैल रविवार शाम 7.22 बजे होगी समाप्त

धर्म डेस्क, इंदौर (Ram Navami 2025)। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी छह अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। इस दिन प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाने के साथ पूजा की जाती है।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस दिन श्रीराम के साथ माता सीता की पूजा करने से साधक को हर एक दुख-दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का भी विधान है।

रामनवमी शुभ मुहूर्त, पूजा समय

naidunia_image

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ पांच अप्रैल शनिवार को शाम सात बजकर 26 मिनट से होगा। नवमी तिथि समाप्त छह अप्रैल रविवार को शाम सात बजकर 22 मिनट पर होगी।

पंचांग के अनुसार छह अप्रैल को रामनवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर आठ मिनट से दोपहर एक बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

इस शुभ तिथि पर कई मंगलकारी योग बनेंगे

  • ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रवि पुष्य योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। सुबह से लेकर शाम छह बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।
  • रवि पुष्य योग सुबह छह बजकर 18 मिनट से लेकर सात अप्रैल को सुबह छह बजकर 17 मिनट तक रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह छह बजकर 18 मिनट से आरंभ होगा, जो पूरे दिन रहेगा।
  • इसी के साथ सुलक्ष्मी योग, मालव्य योग और बुधआदित्य योग बन रहे हैं।

यहां भी क्लिक करें – रवि पुष्य नक्षत्र में मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, अभी से नोट कर लीजिए सुख, शांति व समृद्धि के उपाय

राम नवमी की पूजा से मिलती है सफलता

कार्यों में सफलता पाने के लिए राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। उन्हें चंदन का तिलक लगाएं और श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

Trending News