Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे Urvil Patel विश्व रिकॉर्ड से चूके, केवल 28 गेंदों पर ही बना डाला शतक, नहीं खरीदकर पछता रही होंगी टीमें | Parmarth TV

आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे Urvil Patel विश्व रिकॉर्ड से चूके, केवल 28 गेंदों पर ही बना डाला शतक, नहीं खरीदकर पछता रही होंगी टीमें | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे गुजरात के उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक लगाया है। हालांकि, त्रिपुरा के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में उर्विल पटेल टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। 2 गेंद पहले अपना शतक पूरा करने पर वह अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लेते। उन्होंने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की।

सबसे तेज टी20 शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंदों पर शतक लगाया था। मैच में पटेल ने 35 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और 12 छक्के लगाए। उनके इस शतक से गुजरात ने लक्ष्य केवल 10.2 ओवर में हासिल कर लिया। मेहसाणा (बड़ौदा) के निवासी उर्विल ने साल 2018 में राजकोट में मुंबई के खिलाफ टी20 मैच में बड़ौदा की ओर से डेब्यू किया था।

आइपीएल में नहीं मिला खरीददार
आपको बता दें कि 26 साल का ये स्टार क्रिकेटर आईपीएल 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में शामलि हुआ था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज को नहीं खरीदकर टीमें पछता रही होंगी। आपको बात दें कि गुजरात टाइटन्स ने साल 2023 सीजन के लिए उर्विल को 20 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था।
PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News