इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपए तक पेंशन हासिल सकते हैं। इस सरकारी योजना में व्यक्ति अपनी उम्र के हिसाब से छोटी-छोटी रकम जमा करके निश्चित न्यूनतम मासिक पेंशन पाने का विकल्प चुन सकता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि व्यक्ति को किस उम्र से कितना निवेश करना होता है। इसमें 18-40 साल की उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने पर 5000 रुपए की मासिक पेंशन पाने के लिए हर महीने 210 रुपए जमा करने होंगे।
30 साल की उम्र में इतनी पेंशन पाने के लिए हर महीने 577 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं 40 साल की उम्र के व्यक्ति को इसी पेंशन प्लान के लिए हर महीने 1454 रुपए का प्रीमियम जमा योजना में जमा करवान होगा। तय समय तक निवेश करने पर व्यक्ति को साठ साल की उम्र के बाद पेंशन मिलेगी।
PC: jagran







