खेल डेस्क। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान ट्रेनिंग कैंप छोड़ना बहुत ही महंगा पड़ गया है। इस संबंध में पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने इस दिग्गज के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। फेडरेशन ने रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाने के साथ ही उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।
रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। फेडरेशन का ये फैसला 30 सितंबर से लागू माना गया है। अब रोनाल्डो 14 नवंबर को पुर्तगाल के आगामी अन्तरराष्ट्रीय मैच से वापसी कर सकेंगे। 41 साल के रोनाल्डो के खिलाफ फेडरेशन ने औपचारिक कार्रवाई शुरू की थी। वह टीम के कप्तान भी हैं। आपको बता दें कि गत माह के आखिर में नॉर्वे के खिलाफ पुर्तगाल की 2-1 की जीत के दौरान रोनाल्डो बेंच पर बैठे रहे थे।
इसके बाद उनकी कोच जॉर्ज जीसस से कहासुनी भी हो गई थी। पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो ने इस संबंध में दावा था कि जीसस ने उन्हें पहले करीब 30 मिनट खिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन मैदान पर नहीं उतारा। कोच के इस फैसलेसे रोनाल्डो नाराज थे। उन्हें लगा कि कोच ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।
रोनाल्डो ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ के लिए मांगी थी माफी
तनाव बढ़ने के बाद उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ मैच से पहले पुर्तगाल का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने साथियों और समर्थकों से सार्वजनिक रूप से लंबी माफी मांगी। उन्होंने ये भी कहा था कि राष्ट्रीय टीम छोड़ने पर उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
PC: facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







