इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में 17 अक्टूबर को हुई हिंसा और लूटपाट को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसको लेकर सख्त कार्रवाई का वादा किया। खबरों के अनुसार, इमैनुएल मैक्रों ने रविवार रात अपने संबोधन में बोल दिया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
वहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने गृहमंत्री लॉरेंट नुनेज का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। मैक्रों ने नुनेज से सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही है। वहीं पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आज सरकार की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
इसमें हिंसा की घटनाओं और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा की जाने किए जाने की संभावना है। आपको बता दें फ्रांस के लिमोज शहर में 143 साल पुराने टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया है। महंगाई और सरकारी सुविधाओं में कमी के खिलाफ शनिवार को लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए थे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







