इंटरनेट डेस्क। आज सप्ताह का पहला दिन हैं, लेकिन अभी त्योहारी सीजन हैं और ऐसे में बैंकों में छुट्टी भी हो सकती है। अगर आप भी बैंक जा रहे हैं तो एक बार पहले आप बैंक छुट्टियों की लिस्ट देख ले। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
19 अक्टूबर को महानवमी, दुर्गा पूजा, आयुध पूजा फेस्टिवल के लिए बैंक में छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, ये छुट्टी देशभर में हो, ये जरूरी नहीं है, छुट्टियां खासतौर से असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में है। अगर आप दिल्ली या किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो अपने बैंक की स्थानीय छुट्टी लिस्ट जरूर देख लें,त्योहारों की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होती है।
कल भी बंद रहेंगे बैंक?
20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर भी देश के ज्यादातर बैंक में छुट्टी रहेगी, हालांकि, कुछ केंद्रों पर अलग व्यवस्था हो सकती है, इसलिए लगातार दो दिन बैंक का काम करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर के बैंक में जाकर छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें।
pc- tv9







