Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं 1500 रुपए, मिले हैं या नहीं, इस प्रकार करें चेक | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर Gehlot ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बयान से जनता में भारी आक्रोश है | Parmarth TV

मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर Gehlot ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बयान से जनता में भारी आक्रोश है | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान को लेकर लिए एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बयान के कारण राठौड़ काफी विवादों में आ गए हैं। इस पर पूर्व सीएम गहलोत ने रविवार को एक्स के माध्यम से कहा कि मैंने कल भी कहा था कि मदन राठौड़ को बिना किसी 'किंतु-परंतु' के ईमानदारी से स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए और खेद प्रकट करना चाहिए। लेकिन वे मीडिया के सामने जितनी सफाई दे रहे हैं, उतना ही खुद फंसते जा रहे हैं। वे मीडिया पर दोष मढ़ रहे हैं  कि "आप मुझे क्यों घेर रहे हो" "आप अपनी बातों को मेरे मुंह से क्यों कहलवा रहे हो?"  जबकि मीडिया कोई बात नहीं कहलवा रहा, वह तो सिर्फ उनके बयान की हकीकत दिखा रहा है, जिसमें वे स्पष्ट बोल रहे हैं।

पाकिस्तान का नाम आते ही लोगों को पुलवामा और जम्मू-कश्मीर की अन्य  घटनाएं याद आ जाती हैं
गहलोत ने कहा कि भले ही उनके बयान का संदर्भ या भावना कुछ और रही हो, लेकिन पाकिस्तान का नाम आते ही लोगों को पुलवामा और जम्मू-कश्मीर की अन्य  घटनाएं याद आ जाती हैं। भारत में पाकिस्तान का एक काला अध्याय रहा है, जिसमें कई हत्याएं हुई हैं, लोग उसे कैसे भूल सकते हैं? उनके बयान से जनता में भारी आक्रोश है। कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हर जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन हुए। जब तक राठौड़ साहब स्पष्ट रूप से माफी मांगकर जनता को नहीं समझाते, बीजेपी इस जनाक्रोश को नहीं रोक पाएगी।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News