इंटरनेट डेस्क। शादी के लिए कई राज्यों की सरकारों की ओर से मदद दी जाती है। इस प्रकार की एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार चला रही है, जिसका नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। इस योजना के नियमों में अब बड़ा बदलाव किया गया है। अब सरकार की ओर से योजना में किए गए बदलाव के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मिलने वाली कुल 1 लाख रुपए की सहायता में से सीधे दुल्हन के बैंक खाते में 64,000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
चांदी की पायल और बिछिया के बदले इस राशि को सीधे नकद खाते में जोड़ा गया है। बदलाव के तहत योगी सरकार ने अब पूर्व में दी जाने वाली 25,000 रुपए की उपहार सामग्री में से चांदी की पायल और बिछिया के लगभग चार हजार रुपए कम कर दिया है। ये राशि सीधे लड़की के बैंक खाते में डाले जाने वाली रकम में जोड़ दिया जाएगा।
योजना के तहत अब उपहार सामग्री के लिए 21,000 रुपए और विवाह समारोह के आयोजन के खर्चों जैसे पंडाल, भोजन, टेंट वगैरह के लिए 15,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
PC: jagran







