Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

ICC Champions Trophy: वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, दो गेंदबाजों ने मिलकर रचा इतिहास | Parmarth TV

ICC Champions Trophy: वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, दो गेंदबाजों ने मिलकर रचा इतिहास | Parmarth TV

खेल डेस्क। वरुण चक्रवर्ती (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने अन्तिम गु्रप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से शिकस्त दी। अब भारत का सामना पहले सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

भारत के पास ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा। रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के रविवार को खेले गए मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। मैच में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने एक समान रन देकर पांच-पांच विकेट हासिल किए हैं। ऐसा वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ है।

भाारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत की हैट्रिक लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के बाद एक पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पांच विकेट अपने नाम किए। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले वो पहले गेंदबाज बन गए हैं।

हेनरी और चक्रवर्ती ने पांच-पांच विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
हेनरी और चक्रवर्ती ने पांच-पांच विकेट लेकर अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। वनडे क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ जब दो गेंदबाजों ने समान रन खर्च करके पांच विकेट हासिल किए हैं। मैच में चक्रवर्ती और हेनरी दोनों ने 42 रन खर्च करके पांच विकेट चटकाए। चकवर्ती ने मैच में 10 ओवर और हेनरी ने 8 ओवर डाले थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News