Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, कुंबले और कपिल के रिकॉर्ड किए ध्वस्त | Parmarth TV

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, कुंबले और कपिल के रिकॉर्ड किए ध्वस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। जसप्रीत बुमराह (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर रोक दी है। जवाब में भारतीय टीम ने 27 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचा है। उन्होंने कंगारू सरजमीं पर 50 विकेट पूरे कर पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले को भी पछाड़ दिया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

उन्होंने इस मामले में महान ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी की। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 10 टेस्ट मैचों में 17.82 की औसत के साथ 50 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट हालिस की है। कपिल ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट में 24.58 की औसत से 51 विकेट हासिल किए थे।

कपिल देव का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त
इस प्रदर्शन से जसप्रीत बुमराह अब सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया) में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में कपिल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। कपिल ने सेना देशों में 7 बार बार ये उपलब्धि हासिल की थी। बुमराह ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इमरान खान की बराबरी की है। ये दोनों ही गेंदबाज सेना देशों में 8 बार 5 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं। भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बुमराह ने छह, मोहम्मद सिराज ने दो और अकाशदीप और नीतिश रेड्डी ने एक विकेट हासिल किया है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News