दिसंबर का तीसरा सप्ताह अधिकांश राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ के लिए यह सप्ताह विवादों से दूर रहने का समय रहेगा। सभी राशियों के जातकों को इस सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Dec 2024 10:19:52 AM (IST)
Updated Date: Mon, 16 Dec 2024 10:19:52 AM (IST)
HighLights
- कार्यक्षेत्र में सफलता के योग।
- निवेश में सतर्कता की जरूरत।
- पुराने विवादों के होंगे समाधान।
धर्म डेस्क, इंदौर। दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, तो वहीं कुछ राशियों का सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल, जिसमें पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार सभी राशियों के लिए क्या खास होगा।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ी चिंता का विषय रहेगा। मौसम के अनुसार आपका या परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में अत्यधिक विश्वास किसी के ऊपर आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, आपको कुछ नया और बड़ा कार्य सौंपा जा सकता है। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलने से आपको लाभ होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी आपको सफलता मिल सकती है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी में भी सफलता मिलेगी। पुराने कार्य फिर से शुरू होंगे, जिससे लाभ होगा। पार्टनरशिप में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और घर में नया सदस्य भी आ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर हैं। आपका रुका हुआ कार्य भी फिर से शुरू हो सकता है और पुराने धन की प्राप्ति से कार्य में लाभ होगा। यदि कोई नई डील है तो उसमें सफलता मिलेगी। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। इस सप्ताह आपके निर्णय गलत हो सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। सोच-समझ कर कार्य करें और निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परिवार में उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में कर्ज आदि के कारण कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कर्ज के कारण व्यापार में समस्याएं आ सकती हैं और आर्थिक तौर पर सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरी में कुछ अधिकारियों से समस्याएं हो सकती हैं। इस सप्ताह कोई नया कार्य शुरू करना ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप नई शुरुआत कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इस सप्ताह पुराने विवाद समाप्त होंगे और प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी नए व्यक्ति से संपर्क होने से लाभ हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और यात्रा के अवसर भी बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय के क्षेत्र में भी लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे और कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कठिनाई हो सकती है और आपको किसी से मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। इस सप्ताह कुछ कार्य बिगड़ने से मानसिक परेशानी हो सकती है। विवादों के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकते हैं। विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा और परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस सप्ताह आपका धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। लंबी यात्राओं के कारण परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले पूरी सोच-विचार कर लें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप किसी खास कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे और काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी, और विरोधी वर्ग परास्त होंगे। घर में खुशहाल माहौल रहेगा और मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए कोई बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह नई कार्य योजनाएं बन सकती हैं। नौकरी में अच्छा तालमेल रहेगा और अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति में आपका हक भी मिल सकता है।







