Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV

IND vs ENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामले में पोंटिंग, कालिस और जयवर्धने को छोड़ा पीछे  | Parmarth TV

IND vs ENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामले में पोंटिंग, कालिस और जयवर्धने को छोड़ा पीछे  | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज का अन्तिम मुकाबला केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। ये मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 35 रन की जरूरत है। वहीं भारत को मैच जीतने के लिए चार विकेट की जरूरत होगी। मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है।

रूट ने अपने टेस्ट कॅरियर का 39वां शतक लगाया। उन्होंने 105 रन की शतकीय पारी खेली। जो रूट ने इस पारी के दौरान ऐसा ऐसा कारनामा किया है जो इंग्लैंड के 148 साल के इतिहास में पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। ये घरेलू मैदान पर जो रूट का 24वां शतक है।

वह अब होम कंडीशंस में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग, जैक्स कालिस और जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों के ही नाम अपने-अपने देश में 23-23 शतक दर्ज हैं।

रूट ने ब्रूक के साथ की 195 रन की साझेदारी
रूट ने जीत के लिए 374 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। ये टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

सबसे बड़ी साझेदारी में भी रूट का योगदान रहा है। ये साझेदारी रूट ने साल 2022 में एजबस्टन में जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर की थी। रूट और जॉनी बेयरस्टो नाबाद 269 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। ओवल टेस्ट में ब्रूक ने भी शतक लगाया है। इंग्लैंड के लिए यह तीसरा ऐसा मौका रहा, जब चौथी पारी में उसकी ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News