Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ध्वस्त किया सुनील गावस्कर का ये रिकॉर्ड, इस मामले में की द्रविड़ और सहवाग की बराबरी | Parmarth TV

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ध्वस्त किया सुनील गावस्कर का ये रिकॉर्ड, इस मामले में की द्रविड़ और सहवाग की बराबरी | Parmarth TV

खेल डेस्क। मोहम्मद सिराज (छह विकेट) और आकाशदीप (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल की। हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) की शानदार शतकीय पारियों के बावजूद इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना मैच में कुल 244 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस पारी में 28 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 2000 रन पूरे किए। यशस्वी जायसवाल ने केवल 21 मैच में ये उपलब्धि हासिल कर पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सुनील गावस्कर ने 23 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की
हालांकि जायसवाल ने पारी के आधार पर सबसे तेज दो हजार टेस्ट रन पूरे करने के मामले में पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 40 पारियां ली थीं। अब युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने भी 40 पारियों में अपने दो हजार रन पूरे किए।

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने केवल 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौंके लगाए। जायसवाल ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 51 रन की साझेदारी की थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News