Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina: दिसंबर में अपने देश लौटेगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,कहा- ये मेरी जिम्मेदारी, चाहे मुझे मार डाले… | Parmarth TV Bihar: चाचा के थे भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध, मौज मस्ती करते देख पति का दुख था मन, विरोध किया तो चाचा ने मार दी 6 गोलियां | Parmarth TV

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। शुभमन गिल की बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को पांच शतक लगने के के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।

इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो अगले कुछ दशकों तक टूटने वाला नहीं है। भारतीय टीम एक मैच में सर्वाधिक शतक लगने के बावजूद मैच हारने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड करीब 100 साल तक ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। साल 1928-29 के सत्र ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों ने एक टेस्ट मैच में शतक जड़ा था और टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

लीड्स टेस्ट में भारत की ओर से चार बल्लेबाजों ने पांच शतक लगाए। इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने शतक लगाया था। वहीं दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ-साथ ऋषभ पंत शतक जड़ा था।

इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर हासिल किया लक्ष्य
मैच में भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन बनाने में सफल रही थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 शतकों के बावजूद 364 रन ही बना सकी। इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में मेजबान टीम ने 82 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस पारी में इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट की 149 रनों की पारी शामिल थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News