इंटरनेट डेस्क। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। ये किस्त केन्द्र सरकार की ओर से इसी महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किस्त को जारी करने को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपए 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। योजना की किस्तें आम तौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि 24वीं किस का लाभ किन किसानों को मिलेगा। जो किसान तीन जरूरी काम पूरे करवा लेंगे, उन्हें किस्त के लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
पहला काम है ई-केवाईसी का जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना जरूरी है। दूसरा काम बैंक खाते में आधार सीडिंग करवाना है, ये काम पूरा करवाने वाले भी किस्त से वंचित नहीं होंगे। तीसरा काम खेती की जमीन का भू-सत्यापन करवाना है। इन तीनों काम के पूरा होने पर ही किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा।
PC: krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







