इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 1,884 रुपए और एक किलो चांदी 2,900 रुपए सस्ती हुई है। लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,884 रुपए सस्ता होकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,900 रुपए गिरकर अब 2.06 लाख रुपए हो गई है। वहीं दो दिन में सोने की कीमत 2,300 हजार रुपए और चांदी की कीमत में 5 हजार की गिरावट आई है।
इससे पहले बीते गत माह सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। शादियों के सीजन में इन दोनों धातुओं के दाम एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। लोगों को आज ही सोना-चांदी खरीद लेना चाहिए। शादियों का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।
PC: Zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







