Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina: दिसंबर में अपने देश लौटेगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,कहा- ये मेरी जिम्मेदारी, चाहे मुझे मार डाले… | Parmarth TV Bihar: चाचा के थे भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध, मौज मस्ती करते देख पति का दुख था मन, विरोध किया तो चाचा ने मार दी 6 गोलियां | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: कब-कब निकाला जा सकता है पैसा, जान लें योजना से जुड़े ये नियम | Parmarth TV Bank Holiday: आज भी हैं बुधवार को बैंक बंद, जा रहे हैं तो एक बार जरूर करले चेक | Parmarth TV ईरान ने बातचीत को लेकर अमेरिका के सामने रख दी हैं सात शर्तें, कहा- अपना एक ग्राम एनरिच्ड यूरेनियम… | Parmarth TV National Weather Forecast: बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव, बारिश को लेकर ये है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव, बारिश को लेकर ये है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव, बारिश को लेकर ये है अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है।

राजस्थान सहित कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। आज से 23 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में 24-25 अक्टूबर के आसपास बारिश हो सकती है। 23 से 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में भी आज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान के मौसम में आज से देखने को मिलेगा एक नया बदलाव
वहीं राजस्थान के मौसम में आज से एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की विदाई के बाद अब पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग चुका है। आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहने की संभावना है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया है। अब राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में आसमान साफ रह सकता है। इस कारण लोगों को इन जिलों में दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News