इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली से पहले कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। अब केरल सरकार ने केरल पिरवी से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा कर बड़ी सौगात दी है।
प्रदेश सकरार के इस फैसले के बाद अब यहां पर डीए 35% से बढ़कर 37% हो गया है। सरकार के फैसल के अनुसार, डीए 1 जनवरी से प्रभावी होगा और बढ़ोतरी 1 नवंबर से लागू होगी। राज्य के वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया गया है।
इसके तहत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाएगा, जिसका वितरण नवंबर में होगा। संशोधित महंगाई भत्ता का भुगतान नवंबर 2026 की पेंशन के साथ होगा। इससे सरकार पर हर महीने 96 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। अब केरल के सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







