Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver prices: एक ही दिन में 8,002 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम | Parmarth TV सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV

सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी 5,900 रुपये टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। यह चांदी का 10 महीने से अधिक का सबसे निचला स्तर है।

Also Read : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

इससे पहले चांदी 18 दिसंबर, 2025 को 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर चिंताओं के बीच बाजार की धारणा पर दबाव बने रहने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।’’

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव करीब 1.7 प्रतिशत गिरकर 4,072.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस तरह पीली धातु में 68.98 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी का हाजिर भाव वैश्विक बाजार में करीब चार प्रतिशत टूटकर 55.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Pic Credit : UNI

Trending News