इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के बीच सऊदी अरब से बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि बुधवार देर रात यहां एक एयरपोर्ट और एक तेल ठिकाने पर हमला हुआ है।
हूती विद्रोहियों के हमलों में एक भारतीय सहित 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें 3 भारतीय भी हैं। खबरों के अनुसार, दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं दो भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए। अरामको के तेल ठिकाने पर हुए ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक मौत होने की जानकारी सामने आई है।
यहां एक भारतीय समेत 2 लोग घायल भी हुए हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर माह में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर 6 बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 23 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं 370 घायल हुए हैं।
PC: navbharattimes.indiatimes






