Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना लगातार जारी है, बाहर भी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, इस बीच बड़ी खबर यह हैं कि धरने के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा कमिश्नरेट की सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डोटासरा के चोटिल होने और कमिश्नरेट के अंदर शौचालयों पर ताले लगाने, पानी की आपूर्ति बंद करने तथा मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया हैं कि जब तक रितु बराला केस में एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। राजधानी जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के बाहर और भीतर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन और धरना लगातार पूरी तीव्रता के साथ जारी है।
डोटासरा हुए चोटिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी धरने और प्रदर्शन के दौरान उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कमिश्नरेट परिसर के अंदर सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए, उनके पैर में चोट आने के बाद मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के चोटिल होने के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
pc- bhaskar english
Parmarth TV







