Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

IND vs ENG: शुभमन गिल ने शतकीय पारी से हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, गावस्कर और कोहली को इस मामले में छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

IND vs ENG: शुभमन गिल ने शतकीय पारी से हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, गावस्कर और कोहली को इस मामले में छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127), यशस्वी जायसवाल (101) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन रन बनाए लिए हैं।

शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेल अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। वह अब भारत दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल हो गए हें। इस शतकीय पारी के दम पर वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जडऩे वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सुनील गावस्कार और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में शतकीय पारी खेली थी। इस प्रकार शुभमन गिल ने बतौर कप्तान 7 साल बाद शतकीय पारी खेलने का कारनामा किया है। गिल अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक जडऩे वाले चौथे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बने हैं। वहीं गिल हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने हैं।

विजय हजारे के नाम दर्ज है ये भारतीय रिकॉर्ड
भारत की ओर से बतौर कप्तान पहली पारी में सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 164 रन बनाए थे। वहीं सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 116 रन बनाए थे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में 115 रन बनाए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News