Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: परिवार के साथ बाहर जाने का बनेगा प्लान, तनाव से मिलेगी राहत

Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: परिवार के साथ बाहर जाने का बनेगा प्लान, तनाव से मिलेगी राहत

आज के दिन ज्यादातर राशियों को मिश्रित फल प्राप्त होंगे। जहां कुछ को जीवन में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की इस चाल को ध्यान में रखते हुए धैर्य और संयम बनाए रखें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 06:24:00 AM (IST)

Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 11:16:31 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। शनिवार 21 जून 2025 को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार राशियों में विविध प्रभाव देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर कुछ जातकों को कार्यस्थल पर सफलता, सम्मान और आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, संबंधों और व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। विशेष रूप से मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आइए जानें आज का विस्तृत राशिफल—

मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है, और विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक माहौल में तनाव रह सकता है, विशेषकर जीवनसाथी से विवाद की संभावना बन रही है। ऐसे में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

वृषभ (Taurus):

आज दिन सामान्य रहेगा। पूर्व योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। व्यापार में थोड़ी आर्थिक चुनौती आ सकती है और पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए संयम बरतें।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक आनंद और यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वाहन या मकान की खरीदारी संभव है। कुल मिलाकर दिन सुखद रहेगा।

कर्क (Cancer):

आज आपके लिए दिन विशेष रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर यात्रा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। व्यापार में लाभ के नए स्रोत बनेंगे और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो परिवार के लिए हितकारी होगा।

सिंह (Leo):

सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा के दौरान वाहन संभलकर चलाएं। व्यापार में धोखा या पार्टनर से मतभेद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक स्तर पर भी असहमति और तनाव संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, विशेषकर मानसिक तनाव से।

कन्या (Virgo):

आज अपने किसी नजदीकी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बन सकता है। व्यापार में धोखा मिलने की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें।

तुला (Libra):

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है और परिवार में सौहार्द्र का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, और आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय आनंददायक रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहना उचित रहेगा।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। मकान, वाहन या कोई बड़ा निवेश करने का सही समय है। पुराने मित्रों और संबंधियों से आर्थिक लाभ संभव है। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी और परिवार में भी मधुरता का वातावरण रहेगा।

मकर (Capricorn):

स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। बीमारी के चलते आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यापार में जोखिम न लें और किसी अजनबी को उधार देने से बचें। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है, विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार में भारी नुकसान की आशंका है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। संयम से काम लें।

मीन (Pisces):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत लेकर आएगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Trending News