Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है: पायलट | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है: पायलट | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया और एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय जयपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने को लेकर कांग्रेस दिगगज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। पुलिस ने अभिमन्यु पूनिया को तो छोड़ दिया है।

इस पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेने की मैं कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं। भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है, वह अस्वीकार्य है।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह जनता द्वारा चुने गए विधायक के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को, विशेष रूप से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को न्याय के लिए आवाज उठाने, धरना देने और जनहित में आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार है। माननीय मुख्यमंत्री जी, यह लोकतंत्र नहीं, यह तानाशाही है। यह देश संविधान से चलता है, किसी व्यक्ति या सरकार की मर्जी से नहीं। एक विधायक को ही जनता की न्याय की लड़ाई लडऩे के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया, क्या यह न्यायोचित है?

PC:indianexpress.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News