खेल डेस्क। ग्लेन फिलिप्स (70रन) और बेवॉन जैकब्स (58 रन) की अर्धशतकीय पारियाें के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स और बेवॉन जैकब्स दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने अपने शुरुआती तीन विकेट केवल 41 रन पर ही गंवा दिए थे।
इसके बाद चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और बेवॉन जैकब्स ने 116 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। भारतीय को अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 181 रन बनाने होंगे।
PC: cricinfo.







