इंटरनेट डेस्क। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में फिर से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 7 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर जिले के लिए ये अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी अभी कई जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री से अधिक बना हुआ है। हालांकि, कई जिलों में लोगों को सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है।
प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा
शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 13 डिग्री से भी कम दर्ज हुआ है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर के साथ ही दौसा, सीकर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश से मध्यम बारिश हुई। वहीं अलवर में तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।
7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी
वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। पहाडों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी लाने की संभावना जताई है। विभाग ने आज देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी जारी है।
PC: hindi.news18







