Parmarth TV
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हुआ। प्रथम चरण में कुल 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बात की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने दी है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से 5 लाख 7 हजार 796 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 68.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। संदेश नायक ने इस संबंध में आगे बताया कि झोटवाड़ा में सर्वाधिक 73.65 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 62.87 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया।
उन्होंने बताया कि चौमूं में 68.75 प्रतिशत, दूदू में 70.52 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 66.81 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 73.65 प्रतिशत, जोबनेर में 69.62 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 62.87 प्रतिशत, मौजमाबाद में 71.44 प्रतिशत तथा सांभर में 65.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार चौमूं में 95,289, दूदू में 46,779, गोविंदगढ़ में 68,066, झोटवाड़ा में 43,197, जोबनेर में 65,145, किशनगढ़ रेनवाल में 62,969, मौजमाबाद में 67,117 तथा सांभर में 59,234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंच एवं सरपंच पदों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया के बाद पंच एवं सरपंच पदों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा तथा 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
PC:indiatv
Parmarth TV







