Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV Kanpur: भाभी ने दांतों से काट लिया देवर का प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ हालात में जाना पड़ा…रोज करता था उसके साथ…. | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 24वीं किस्त, हो गया है तारीख का खुलासा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs NZ: तिलक वर्मा ने भारत को दिलाई जीत, नीतीश कुमार के साथ मिलकर बनाया ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs NZ: तिलक वर्मा ने भारत को दिलाई जीत, नीतीश कुमार के साथ मिलकर बनाया ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। तिलक वर्मा  (नाबाद 51) और नीतीश कुमार (नाबाद 26) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 69 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने ये लक्ष्य छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार ने 69 रनों की साझेदारी कर अन्तरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में भारत के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने इस मामले में कार्तिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की थी। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर ये अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके ओर एक छक्का लगाया। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। इससे पहले अभिषेक ने आज इस साल अपने एक हजार रन पूरे किए। 

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे
ग्लेन फिलिप्स (70रन) और बेवॉन जैकब्स (58 रन) की अर्धशतकीय पारियाें के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्‌डी  एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News