खेल डेस्क। देशभर के करोड़ों किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। केन्द्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी गई है।
यानी किसानों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार की ओर से ये सहायता किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।
किस्त हर चार महीने के अन्तराल में जारी की जाती है। इसके तहत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। देश में बड़ी संख्या में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कई जरूरी काम पूरे करने होते हैं।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







