Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-silver prices: दस महीने बाद दो लाख के नीचे आई चांदी, आज सोना-चांदी के इतने गिर गए दाम | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आप भी आवेदन, मिलता हैं 2 लाख रुपए तक का लोन भी | Parmarth TV Tibet Earthquake: 7 तीव्रता के भूकंप ने तिब्बत में मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल | Parmarth TV केन्द्र सरकार अब इतने प्रतिशत बढ़ा सकती है DA, दीपावली से पहले हो सकता है ऐलान | Parmarth TV

देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अत्याधुनिक एमआरओ संयंत्र की आधारशिला रखी। यह न सिर्फ एयरलाइंस के लिए बचत का जरिया बनेगा बल्कि देश को इस क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने में मदद भी मिलेगी।

विमानों की रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉलिंग (एमआरओ) की सुविधा वाला यह हैंगर नौ एकड़ में बनेगा। यहां पर एक वाइडबॉडी और एक नैरोबॉडी विमान एक साथ खड़े करने की सुविधा होगी, यानी यहां उनकी मरम्मत और ओवरहॉलिंग एक साथ की जा सकेगी।

दिल्ली एयर इंडिया के परिचालन का सबसे बड़ा हब है, लेकिन अबतक यहां उसकी कोई एमआरओ सुविधा नहीं है। नागपुर में शिड्यूल रखरखाव से संबंधित कुछ कामों के लिए उसका एक केंद्र जरूर है, लेकिन वह भी हर प्रकार की एमआरओ सुविधा देने में समर्थ नहीं है।

एयर इंडिया ही नहीं देश की दूसरी विमान सेवा कंपनियां भी एमआरओ के लिए लगभग पूरी तरह विदेशों पर आश्रित हैं। उद्योग जगत के अनुमान के अनुसार, इस मद में हर साल औसतन 1.5 अरब डॉलर का खर्च आता है। देश में ही एमआरओ की अत्याधुनिक सुविधा होने से विदेशी मुद्रा की बचत के साथ कंपनियों के लिए एमआरओ पर होने वाला खर्च भी कम हो जायेगा।

एयर इंडिया के बयान में कहा गया है नई एमआरओ सुविधा एयर इंडिया की इन-हाउस रखरखाव क्षमताओं को बढ़ाने और अपने बेड़े की विश्वसनीयता में सुधार लाने की कोशिशों में मदद करेगी। साथ ही, यह देश में एक मजबूत विमानन पारितंत्र के विकास में भी योगदान देगी। रखरखाव की बेहतर कार्यक्षमता से परिचालन प्रदर्शन में सुधार होने और यात्रियों को अधिक भरोसेमंद यात्रा अनुभव मिलने की भी उम्मीद है।

Also Read : जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन

इसके अलावा, एयर इंडिया की एक मेगा एमआरओ सुविधा बेंगलुरु में बन रही है जिसमें तीन वाइडबॉडी हैंगर और नौ नौरोबॉडी हैंगर होंगे। बेंगलुरु और दिल्ली में एमआरओ केंद्रों के तैयार होने तक मुंबई में पुराने वाइडबॉडी हैंगर को नये सिरे से तैयार किया गया है।

यात्री संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो एमआरओ सुविधाएं हैं। इसके अलावा, कंपनी बेंगलुरु में ही एक और एमआरओ सुविधा का निर्माण कर रही है जिसकी क्षमता पहले की दोनों सुविधाओं की संयुक्त क्षमता से भी अधिक होगी। अकासा एयर ने दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी एमआरओ सुविधा शुरू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो एमआरओ बाजार का आकार साल 2022 के 91 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2030 तक 134 अरब डॉलर का होने का अनुमान है। वहीं, भारत के एमआरओ उद्योग का आकार साल 2021 के 1.7 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2031 तक चार अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। जहां वैश्विक सालाना वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है, वहीं भारत में इस क्षेत्र के 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने 1,500 से अधिक विमानों के ऑर्डर किए हुए हैं। विमानों की बढ़ती संख्या के साथ उनके एमआरओ की जरूरत भी बढ़ेगी। इसे देखते हुए हर बड़ी एयरलाइंस अपना एमआरओ केंद्र बनाने की पहल कर रही है ताकि अपनी जरूरतों के साथ दूसरी विमान सेवा कंपनियों को एमआरओ सेवा देकर अतिरिक्त कमाई भी हो सके।

Pic Credit : UNI

Trending News