Parmarth TV
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि अलवर ग्रामीण के छठीमील में जिला पार्षद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में आयाेजित आमसभा को संबोधित कर देवतुल्य जनता से आत्मीय मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। अलवर ग्रामीण की जनता का कांग्रेस पर अटूट विश्वास है। गाँव-ढाणियों में जनता का उत्साह साफ संदेश दे रहा है कि भाजपा सरकार के झूठे वादों, जनविरोधी नीतियों और कुशासन का हिसाब अब वोट की चोट से होगा।
भाजपा सरकार 32 माह की उपलब्धि के आंकड़े गिनाकर अपनी पीठ थपथपा रही
वहीं उन्होंने एक खबर को लेकर भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 32 माह की उपलब्धि के आंकड़े गिनाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। पर असली सवाल यह है कि पैसा किसान के खाते में पहुंचा या सिर्फ़ विज्ञापनों में। कल के ही अखबारों में खबर छपी है कि डिग्गी निर्माण के लिए 32 हज़ार किसानों ने आवेदन किया है, पर सरकार ने लक्ष्य ही तय नहीं किया। पिछले साल जिन किसानों ने अपने पैसे से डिग्गियां बनवा लीं, उनका अनुदान भी अटका पड़ा है। भाजपा के विज्ञापनों और जमीनी हकीकत दोनों बहुत अलग-अलग हैं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







