इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान कहा कि जब दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश कर रही है तब कुछ लोग भारत में 'अव्यवस्था' का सपना देख रहे हैं।
पीएम मोदी ने इस दौरान तंज कसते हुए बोल दिया कि देश में एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिशें करती है। पीएम ने कहा कि अपने परिवार को नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठा रही है।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किए गए असली सिविल मूवमेंट को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है, जो 'ब्रेन नक्सलियों' के असर में एक पॉलिटिकल पैरासाइट बन गई है, जिन्होंने उसकी आजाद सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी के विदेश दौरे और हाल ही किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर हमला किया है। उन्होंने कहा किये देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने कहा कि वह देश और अपनी खुद की पार्टी दोनों के लिए एक पहेली बन गए हैं।
PC: indiatv







