इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी 4,750 रुपए टूटी है।वहीं सोना भी 1,246 सस्ता हो गया है। खबरों के अनुसार, आज चांदी कीमत गिरकर दो लाख रुपए से नीचे आ गई है। आज चांदी की कीमत घटकर 1.95 लाख रुपए रुपए प्रति दस ग्राम रह गई है।
चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत पहली बार 2 लाख रुपए के पार हुई थी। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,246 टूटने से इसकी कीमत गिरकर 1.41 लाख रुपए रह गई है। इससे पहले कल इस सोने की कीमत 1.43 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
सोने की कीमत में 4 दिन से लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस अवधि में सोना 4,978 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 15,891 सस्ती हुई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







